गोंडा: गोंडा में युवक को मारी गोली, गोली चलने से इलाके में सनसनी
![]() |
| गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस का मामला है। गोली युवक के जांघ में लगी। पुलिस बोली मामले की जांच की जा रही है। |
गोंडा: जेएनएन। उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक युवक अज्ञात कारणों से चली गोली से घायल हो गया है आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गोली युवक की जांघ में लगी है घायल युवक के मुताबिक, छत पर गया था। तभी गोली लगने से घायल हो गए कहां से चली कुछ पता न चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है.
यह था पूरा मामला
मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस का है, यहां के निवासी शौनक तिवारी का कहना है कि मंगलवार की दोपहर वह घर पर थे, उन्हें आभास हुआ कि कोई व्यक्ति उनकी छत पर जा रहा है, इस पर वह पता करने के लिए छत पर गए, तभी गोली लगने से वह घायल हो गए, उनका कहना है कि गोली कहां से चली, किसने चलाई, यह वह नहीं देख सके,
उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, सीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, वह खुद मौके पर गए थे। वहां पर एक कमरे में घायल के पिता की रायफल मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है
गोंडा: गोंडा में युवक को मारी गोली, गोली चलने से इलाके में सनसनी
Reviewed by Furkan S Khan
on
September 01, 2020
Rating:
Reviewed by Furkan S Khan
on
September 01, 2020
Rating:

No comments: