Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

बावजूद नफरती जमात 35% से अधिक नही। मनीष सिंह - Fakharpur News

तमाम विभाजक प्रोवोकेशन के बावजूद नफरती जमात 35% से अधिक नही। 

इसमे से चौथाई ही मुंह खोलकर गंदगी फैला रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसी गोबरपट्टी में कुंठित आबादी की संख्या कुछ अधिक हों सकती है। मगर कहीं भी नतीजे देख लीजिए। ऐसे लोग, अधिक से अधिक दस में 3 या चार मिलेंगे।



इनके थोकबंद वोटिंग पैटर्न और विकल्पहीनता के कारण के संख्या सत्ता में अवश्य आ चुकी है। सत्ता से इन्होंने व्यवस्था और प्रशासन को पंगु भी बना लिया है, मगर समाज पर कब्जा अभी भी नही कर पाए हैं। इन्हें पर्याप्त प्रतिरोध मिल रहा है, मगर निजी रिश्तों और लाभ हानि के गणित के कारण प्रतिरोध में उतनी धार नही है। 



बातचीत में जरा सा भी नफरती अंदेशा मिले तो झिझका न जाये। जो बातचीत हो रही हो, दरकिनार कर इसी पर आ जाइये। उम्र स्टेटस हानि लाभ किनारे कर तुरंत झिड़क दीजिये। खुलकर पूछिये कि क्या आप छुपे दंगाई है। क्या आप अपनी सोच के अनुसार, अपने खुद के बच्चे को आग लगाने भेजेंगे?? किस वीडियो, किस व्हाट्सप, किस न्यूज चैनल पर क्या आया, क्या वे उसकी निजी पुष्टि करने की जिम्मेदारी लेते हैं। स्टैंड अलोन, दस साल पंद्रह साल पहले का कोई अनुभव मत सुने। अभी की पूछिये। 



किसी के पास नफरत की कोई निजी वजह नही। सबने अपने भीतर के अच्छे आदमी को संतुष्ट करने के लिए एक मुस्लिम या एक हिन्दू दोस्त बना रखा है। वो दोस्त अच्छा है, टीवी पर दिखाई जा रही जमात खराब है। ऐसी मूर्खताओं ने पार्टीशन और पाकिस्तान को जन्म दिया था। 



रिश्ते का लिहाज छोड़ दीजिए। बोलिये, और शर्मिदा कीजिये। घर पहुंच जाइये। आज बात कुछ बिगड़ गयी तो घबराइए नही। टूट की वजह जर, जोरू, जमीन की नही, तो किसी अनुकूल मौके पर रिश्ता फिर से सुधर जाएगा। 



मगर उनकी जिंदगियां कभी नही लौटेंगी जो इस नफरत में मारे जा रहे हैं। तो जहां लोग जिंदगियां ख़ो रहे हैं, यहां एक रिश्ता खोने का अनुभव, दूर बैठकर आग तापने वालों को मिलना चाहिए।

वाया Manish Singh
बावजूद नफरती जमात 35% से अधिक नही। मनीष सिंह - Fakharpur News Reviewed by Furkan S Khan on February 27, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hum Bahraich Ke Log © 2014 - 2015
Powered By Fakharpur News, Re-Designed by Furkan S Khan

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.